{"_id":"6ac5603691b3e6ff700718b6","slug":"dm-takes-note-of-filth-at-the-tehsil-whitewashing-begins-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111059-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तहसील में गंदगी पर डीएम का संज्ञान, पुताई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तहसील में गंदगी पर डीएम का संज्ञान, पुताई शुरू
विज्ञापन
मोदीनगर। अमर उजाला खबर का असर तहसील परिसर में पीक से दीवारों की पुताई करता मजदूर। संवाद
- फोटो : Samvad
मोदीनगर। तहसील परिसर में खाली बीयर कैन और गुटका, पान और खैनी की पीक से सनी दीवारों की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने तहसील प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।
अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ''''तहसील मुख्यालय में दम तोड़ रहा स्वच्छ भारत अभियान'''' शीर्षक से यह खबर प्रमुखता से छापी थी। खबर प्रकाशित होते ही तहसील प्रशासन ने बुधवार सुबह दीवारों और कोनों की सफाई कराई। पीक से सनी दीवारों की पुताई भी शुरू कर दी गई।
तहसील परिसर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के समीप काफी संख्या में खाली बीयर कैन पड़ी थीं। गुटका, पान और खैनी की पीक से दीवारें तथा सीढ़ियां लाल दाग से सनी हुई थीं। इस गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने तहसील परिसर में पसरी गंदगी की खबर को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था। परिसर में अधिकांश दीवारें और कोने गंदगी से अटे पड़े थे, साथ ही खराब कुर्सी और फ्लेक्स भी रास्ते में पड़े थे।