फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dividers flattened at Daulatpura ROB.

Ghaziabad News: दौलतपुरा आरओबी पर सपाट हो गए डिवाइडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dividers flattened at Daulatpura ROB.
गाजियाबाद। दौलतपुरा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर जर्जर और सपाट हो चुके डिवाइडर हादसों को दावत दे रहे हैं। डिवाइडर पर गिरा खंभा भी अब तक नहीं हटाया गया है। रात के समय कई बार ओवरटेक करने के चक्कर में वाहन डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर चले जाते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से डिवाइडर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब चार महीने पहले जर्जर डिवाइडर को ऊंचा कराने और उसकी मरम्मत के लिए एस्टिमेट भेजा गया था, लेकिन यह अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल सका है। डिवाइडर जर्जर और सपाट होने के कारण यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। करीब पांच साल पहले तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन

डिवाइडर की जर्जर हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क के दोनों ओर डिवाइडर को तोड़ते हुए पेड़ खड़े हो गए हैं। जगह-जगह घास उग आई है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि आरओबी की मरम्मत कराना बेहद जरूरी है। वहीं, वीरेंद्र सिंह का कहना है कि रात में डिवाइडर पर लगी लाइटें भी ठीक से नहीं जलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद आरओबी की बदहाल स्थिति की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है।

पैसा मिलते ही ऊंचे होंगे डिवाइडर
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि डिवाइडर को ऊंचा कराने और मरम्मत के लिए करीब दो करोड़ रुपये का एस्टिमेट शासन को भेजा गया है। इसके लिए रिमाइंडर भी भेजा गया है, लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिली है। पिछले दिनों गड्ढों को भरने और डामर का काम कराया गया है। धनराशि मिलते ही डिवाइडर को ऊंचा कराने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed