Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District temperature drops below 10 degrees; maximum stays above 27

Ghaziabad News: 10 डिग्री से नीचे पहुंचा जिले का तापमान, अधिकतम 27 से ऊपर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
District temperature drops below 10 degrees; maximum stays above 27
गाजियाबाद। जिले में न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह तड़के और रात में ठिठुरन भी बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को यह 12 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। साथ ही, सुबह के वक्त कोहरा छाने की संभावना भी जताई जा रही है। इस दौरान लोगों को दिन में घर से निकलते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, डॉक्टर भी सर्दी बढ़ने पर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




तापमान में अंतर बढ़ा रहा परेशानी



जहां एक तरफ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है, वहीं पूरे दिन तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री बढ़कर 27.5 डिग्री पहुंच गया है। इससे दिन में हल्की गर्मी रही और लोगों को पंखे तक चलाने पड़े। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर लोगों को बीमार कर रहा है। इसका असर शहर की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने के रूप में दिखाई दे रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी और यह 22-24 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन




गिरते तापमान का असर हवा पर भी



रात में तापमान कम होने का असर जिले की हवा पर भी दिखने लगा है। जिले में रात करीब नौ बजे एक्यूआई 260 तक पहुंच गया। पर्यावरणविद् आकाश वशिष्ठ ने बताया कि मौसम ठंडा होने पर हवा भारी और स्थिर हो जाती है। ऐसा होने से प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जा पाते हैं और इसका असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे तापमान और कम होगा, इसका असर हवा पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed