फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District Minister of BJP OBC Morcha shot, condition critical

Ghaziabad News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री को मारी गोली, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
District Minister of BJP OBC Morcha shot, condition critical
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लोनी। कोतवाली क्षेत्र के सिरौली गांव में विवाद के बाद पड़ोसियों ने बुधवार रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री पिंटू को गोली मार दी। आरोपियों ने एक के बाद एक कुल चार गोली मारी। गोली लगने से घायल हुए पिंटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सिरौली गांव में पिंटू परिवार के साथ रहते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री हैं। उनके पिता सतवीर दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी हैं। सतवीर ने बताया कि पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले मोनू व उसके तीन साथियों ने बुधवार रात आठ बजे पिंटू को फोनकर घर के नजदीक मंदिर में बुलाया। पिंटू के आते ही मोनू ने पिस्टल निकालकर उसे चार गोली मार दी। एक गोली सीने, एक कमर और दो पीठ में लगी है।
विज्ञापन

गोली लगते ही पिंटू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मंदिर की ओर दौड़े तो चारों हमलावर दूसरे रास्ते से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात सर्जरी कर चिकित्सकों ने उनके शरीर से गोलियां निकाल दी हैं। पिता सतवीर का कहना है कि अभी तक वह बेटे को देख नहीं पाए हैं। वह आईसीयू में भर्ती है और उसे होश नहीं आया है। सतवीर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम लगातार दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना के पीछे का राज पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed