फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Distraught engineer commits suicide by hanging after losing job

बेरोजगारी से हारा इंजीनियर: फ्लैट में लगाई फांसी, नौकरी छूटने से था परेशान, दूसरी जगह नहीं मिल रहा था काम

Sat, 29 Aug 2026 05:55 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 29 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

आदित्य वर्ल्ड सिटी में 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास चौहान ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। नौकरी छूटने और आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Distraught engineer commits suicide by hanging after losing job
इंजीनियर ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत आदित्य वर्ल्ड सिटी के फ्लैट में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शनिवार रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन देर रात उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण को भेजा। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित एपाइंटमेंट टावर के सातवें तल के फ्लैट में शनिवार देर रात एक दुखद हादसा सामने आया है। टावर के फ्लैट नं 701 में रहने वाले 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास चौहान पुत्र चन्द्रभान ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि, विकास चौहान नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे, कुछ समय पूर्व उनकी नौकरी छूटने के बाद उन्हें दूसरी जगह नौकरी नहीं मिल रही थी, लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव और आर्थिक संकट से तंग आकर उन्होंने शनिवार रात करीब 1 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया। परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी और एक 6 वर्षीय बेटा है। एसीपी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का विस्तृत पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed