फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dissatisfied with the non-conduct of AOA elections, residents of Shipra Neo Society staged a protest.

Ghaziabad: एओए चुनाव न होने से नाराज सोसायटी के लोगों ने किया प्रदर्शन, अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

Sat, 20 Sep 2025 01:23 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 01:23 AM IST
सार

लोगों का आरोप है एओए पदाधिकारी चुनाव नहीं होने देना चाह रहे। नाराज लोग शुक्रवार रात सोसायटी परिसर में एकत्रित हुए और एओए पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर इस मामले में एओए अध्यक्ष तरुण खन्ना ने लोगों के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ ही लोग हैं जिन्हें परेशानी हो रही है और वह सोसायटी शांति भंग करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Dissatisfied with the non-conduct of AOA elections, residents of Shipra Neo Society staged a protest.
इंदिरापुरम के शिप्रा नियो सासायटी में एओए चुनाव न होने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर जताई नाराज

विस्तार

एओए चुनाव न होने से नाराज शिप्रा नियो सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार रात को प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने आरोप लगाया कि कार्यकाल पूरा होने के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे। अपार्टमेंट एक्ट के तहत सितंबर में चुनाव होना था लेकिन चुनाव नहीं कराए गए।

विज्ञापन


विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि कार्यकाल पूरा हुए एक वर्ष एक माह बीत चुके हैं। लोगों का आरोप है कि एओए पदाधिकारियों की कार्यशैली में पारदर्शिता नहीं है। इसकी शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा ऑडिट के भी आदेश कर दिया गया है। लोगों का आरोप है एओए पदाधिकारी चुनाव नहीं होने देना चाह रहे। नाराज लोग शुक्रवार रात सोसायटी परिसर में एकत्रित हुए और एओए पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे रोहित गुप्ता ने बताया कि एक एसीटी (ACT)  इंटरनेट विक्रेता ने उन लोगों को बताया कि एओए अध्यक्ष, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनसे पैसे मांग रहे हैं। इस पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई और लोग प्रदर्शन करने को एकजुट हो गए।  प्रदर्शन में निवासी पताशो देवी, अनुपम, माला गुप्ता, शैलेन्द्र नयाल, रोहित गुप्ता, अर्चना, दुआ आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर इस मामले में एओए अध्यक्ष तरुण खन्ना ने लोगों के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ ही लोग हैं जिन्हें परेशानी हो रही है और वह सोसायटी शांति भंग करना चाहते हैं। तरुण खन्ना ने कहा कि उन पर लगा गए गए सभी आरोप गलत हैं, उन्होंने कहा कि समय-समय पर बोर्ड बैठक होती है लेकिन यह लोग आते ही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed