{"_id":"6a2470eee2c8a90030025ef9","slug":"dispute-over-moving-a-bike-from-in-front-of-a-house-two-brothers-accused-of-having-their-heads-smashed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19784-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के सामने से बाइक हटाने पर विवाद, दो भाइयों के सिर फोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के सामने से बाइक हटाने पर विवाद, दो भाइयों के सिर फोड़ने का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में बाइक हटाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कॉलोनी के रहने वाले राहुल और गौरव के सिर में दूसरे पक्ष ने ईंट मार दी। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। विवाद घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर चार जून को हुआ। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर कॉलोनी के ही रहने वाले पिंटू और विष्णु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में राहुल ने बताया कि चार जून की रात करीब 10ः30 बजे पिंटू ने उनके घर के सामने अपनी बाइक खड़ी की थी। जब उन्होंने व उनके भाई ने पिंटू से बाइक हटाने को कहा तब उसने गाली-गलौज कर दी।
आरोप है कि पिंटू ने अपने साथी विष्णु व कुछ अज्ञात लोगों को भी फोन करके बुला लिया। इसके बाद आरोपी हमलावर हो गए। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर उनका व उनके भाई का सिर फोड़ दिया। शोर मचने और खून से लथपथ हालत में देखते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा व आगे की कार्रवाई की जाएगी।