फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over fielding players; scuffle and shots fired in the air at the cricket stadium

Ghaziabad News: मैच खिलाने को लेकर विवाद, क्रिकेट स्टेडियम में मारपीट और हवाई फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute over fielding players; scuffle and shots fired in the air at the cricket stadium
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद पुलिस चौकी के पास स्थित उज्ज्वल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खिलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने स्टेडियम मालिक के बेटे और संचालक के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव कादराबाद निवासी पवन कुमार का पुलिस चौकी के पास उज्ज्वल क्रिकेट स्टेडियम है। पवन कुमार की शिकायत के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मैच के लिए स्टेडियम बुक किया गया था। आरोपी पक्ष मैच खेलने के लिए स्टेडियम पहुंचा था। मैच देरी से खिलाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि अरुण राणा, शिवम राणा, अंकित और उनके साथ आए 22-23 अन्य लोगों ने स्टेडियम में घुसकर नौकर के साथ मारपीट की। विरोध करने पर संचालक हिमांशु और पवन के बेटे उज्ज्वल को बैट और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने गले से सोने की चेन छीनने और हवाई फायरिंग करने का भी आरोप है। मारपीट के दौरान उज्ज्वल ने कैंटीन में और हिमांशु ने मंडप की तरफ भागकर जान बचाई। घटना से स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मैच खिलाने में देरी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पवन कुमार की तहरीर पर अरुण राणा, शिवम राणा, अंकित समेत 22-23 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed