{"_id":"69ba9571ab4694c6720899c8","slug":"dispute-over-dhabarsi-dumping-ground-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: ढ़बारसी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर फिर उठा विवाद, एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट; ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: ढ़बारसी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर फिर उठा विवाद, एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट; ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप
Wed, 18 Mar 2026 05:41 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:41 PM IST
सार
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने ढ़बारसी डंपिंग ग्राउंड में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर सुनवाई की। श्री जी कोल कंपनी पर आरोप है। एनजीटी ने रिपोर्ट मांगी, अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड पर लगा कूड़े का ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की प्रिंसिपल बेंच में मसूरी के ढ़बारसी स्थित डंपिंग ग्राउंड को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। हेल्प एशियन फाउंडेशन संस्था द्वारा दायर आवेदन में आरोप लगाया गया है कि श्री जी कोल कंपनी द्वारा संचालित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के अनुसार, प्लांट के चारों ओर बाउण्ड्री वॉल नहीं बनाई गई है और न ही पक्की सड़क का निर्माण किया गया है, जिससे कच्चे रास्ते पर चलने वाले ट्रकों से भारी धूल प्रदूषण फैल रहा है। इसके अलावा हरित पट्टी (ग्रीनरी) विकसित न करने का भी आरोप है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। ग्राम प्रधान की शिकायत और फोटो साक्ष्य भी ट्रिब्यूनल में पेश किए गए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एनजीटी ने इसे पर्यावरण से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। साथ ही संबंधित विभाग को मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार इस डम्पिंग ग्राउंड का विरोध कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन