फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute between two parties over removal of tempo in Ghaziabad three people injured

Ghaziabad: टेंपो हटाने के लिए बजाया हॉर्न, पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से किया हमला, फायरिंग करने का भी आरोप

Thu, 12 Sep 2024 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Sep 2024 10:16 PM IST
सार

घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी दो कार भी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दीं। कई राउंड फायरिंग में एक छर्रा फैजा के सिर को छूकर निकला। इसी बीच आरोपियों ने कांच की बोतलों से तीनों के सिर पर वार किए।

विज्ञापन
Dispute between two parties over removal of tempo in Ghaziabad three people injured
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयनगर बी-ब्लॉक में टेंपो हटाने को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे और तलवार से हमला और पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं। हमले में फैजा, शाहरुख और रिजवान लहूलुहान हो गए। घायलों में हमलावरों पर पांच-छह राउंड फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

विजयनगर निवासी अर्श एक कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि भाई रिजवान का कैप्टन गैस एजेंसी के पास जन सेवा केंद्र है। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह भाई के जन सेवा केंद्र से घर जा रहे थे। पड़ोस में रहने वाले नईम गली में टेंपो खड़े किए हुए थे। रास्ता न होने के कारण हॉर्न बजाकर टेंपो हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर नईम व उसके परिवार के कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उनके भाई रिजवान और चचेरी बहन फैजा आई तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी तमंचा और तलवार भी लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी दो कार भी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दीं। कई राउंड फायरिंग में एक छर्रा फैजा के सिर को छूकर निकला। इसी बीच आरोपियों ने कांच की बोतलों से तीनों के सिर पर वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि गली में टेंपो हटाने को लेकर नईम और कादिर पक्ष से विवाद हुआ था। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed