फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dispute between two group person attempt burn himself out of police chowki in khora in ghaziabad

गाजियाबाद: पुलिस चौकी के बाहर युवक ने खुद को आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई

Thu, 10 Sep 2026 12:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 10 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

खोड़ा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई।

विज्ञापन
dispute between two group person attempt burn himself out of police chowki in khora in ghaziabad
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले के थाना खोड़ा क्षेत्र की नेहरू गार्डन चौकी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई और व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी हालत सुरक्षित और खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। गुरुवार को दोनों पक्ष उसी मामले में चौकी पहुंचे थे। इसी दौरान दोबारा विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष के व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर यह कदम उठाया। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed