फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dirty water coming out of tap, problems increased for 50 thousand people

Ghaziabad News: नल से निकल रहा गंदा जल, 50 हजार लोगों की बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dirty water coming out of tap, problems increased for 50 thousand people
गाजियाबाद। पारा चढ़ने के साथ शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। जल निगम और नगर निगम की लापरवाही के कारण तीन वार्डों की तकरीबन 50 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजय नगर सेक्टर-23 में डेढ़ साल पहले लगाया गया पंप आज भी पानी के साथ मिट्टी उगल रहा है। दो नलकूप लगे महीनों हो गए हैं, लेकिन इनकी पाइपलाइन डालने का काम ही आज तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस समस्या का असर तीन वार्डों पर पड़ रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान निवासी नगर निगम में शिकायत लेकर पहुंचते हैं। नगर निगम के अधिकारी जल निगम के पाले में गंद डालकर हाथ खड़े कर रहे हैं। वार्ड 67 के पार्षद अजय शर्मा का कहना है कि संजय नगर सेक्टर-23 में जल निगम ने तकरीबन एक करोड़ रुपया खर्च कर 30 एचपी के तीन पंप लगाए हैं। एम ब्लॉक में पंप लगे डेढ़ साल हो गए हैं, लेकिन लोगों के घरों में लगे नलों से गंदा जल निकलने की समस्या दूर नहीं हो पाई है। पानी के साथ मिट्टी आने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-23 पी ब्लॉक में भी एक पंप लगाया गया है, लेकिन एक साल बीतने को है आज तक पंप चला ही नहीं। वार्ड 71 में भी एक पंप लगाया गया है, इसकी पाइपलाइन डालने का काम भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इन तीनों पंपों की अधूरी व्यवस्था का असर वार्ड 67, 53 और 71 पर पड़ रहा है। वार्ड 53 के पूर्व पार्षद मनोज चौधरी का कहना है कि एल ब्लॉक के निवासी एक महीने से गंदे पानी की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है और वो भी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप चालू हों तो टंकियों में पहुंचे पानी
स्थानीय पार्षद का कहना है कि संजय नगर में जी और एफ ब्लॉक में दो ओवरहैड वाटर टैंक हैं। पंपों की खस्ता हालत से इन टैंकों में पानी मुश्किल से पहुंच रहा है। जब टैंक ही नहीं भरेंगे तो क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पर असर तो पड़ेगा ही। इस समस्या से कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। अब गर्मी बढ़ती जा रही है और जलापूर्ति की व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

बेहतर जलापूर्ति के लिए नगर निगम की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, सभी का तत्काल समाधान कराया जा रहा है।
- केपी आनंद, महाप्रबंधक जल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed