{"_id":"68166893a90701fdbf06a6a4","slug":"digging-a-pit-laying-a-pipeline-but-not-building-a-road-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-4527-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गड्ढे कर पाइपलाइन डाली, नहीं बनाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गड्ढे कर पाइपलाइन डाली, नहीं बनाई सड़क
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर दो में सड़कों का हाल गांव की पगडंडियों से भी ज्यादा खराब हो चुका है। हालात इतने खराब है कि सड़क पर चलती हुई गाड़ियां भी गड्ढों के अंदर धंस रही हैं। लगभग तीन घंटे की बारिश ने मोहननगर जोन में सड़कों की हालत पर नगर निगम और जलकल विभाग की मानसून की तैयारियों की पोल खोल दी।
स्थानीय निवासी जुगल किशोर का आरोप है कि नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति खराब हो गई है। जुगल किशोर ने बताया कि जलकल विभाग ने बड़ी पाइपलाइन डाली है, लेकिन सड़क का भराव ठीक से नहीं किया गया है। सड़क पर केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जोनल प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ है, वहां से लोगों का निकलना वर्जित है। इसके बाद भी स्थानीय निवासी उस सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके चलते इस तरह के हादसे हो रहे हैं।