फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Diamond locket and chain snatched from finance company owner's wife

Ghaziabad News: फाइनेंस कंपनी के मालिक की पत्नी से हीरे का लॉकेट और चेन छीनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Diamond locket and chain snatched from finance company owner's wife
इंदिरापुरम। शिप्रा रिवेरा सोसायटी के गेट नंबर-एक के पास बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के मालिक की पत्नी के गले से डेढ़ लाख रुपये का हीरे का लॉकेट और सोने की चेन छीन ली। घटना 8 सितंबर की है। पीड़िता सोसायटी में एक शोकसभा शामिल होने जा रही थीं। बाइक सवार तीनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मामले में इंदिरापुरम पुलिस को छिनैती का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी निवासी मुकेश चौरसिया की नोएडा में फाइनेंस कंपनी है। वह पत्नी आस्था के साथ परिचित की शोकसभा में शामिल होने गए थे। उन्होंने सड़क की दूसरी तरफ पत्नी को गाड़ी से नीचे उतारा और गाड़ी किनारे खड़ी करने चले गए। इस बीच आस्था और एक महिला बैंक्वेट हॉल की तरफ जा रही थीं। जैसे ही दोनों शिप्रा रिवेरा सोसायटी के गेट नंबर एक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने अचानक से उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीन लिया। उन्हाेंने बदमाशों को पकड़नेे के लिए शोर भी मचाया लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। करीब 20 मिनट में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि बदमाशों की पहचान और सुराग पता करने के लिए टीम ने सीसीटीवी का फुटेज कब्जे में लिया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed