Video: चिकन प्वाइंड पर परोसी जा रही थीं थूक वाली रोटियां, पुजारी ने बुला ली पुलिस; फैजान और अमजद हुए गिरफ्तार
एसीपी ने बताया कि धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने और संक्रमण फैलाने जैसी गंभीर धाराओं में कारीगर और संचालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित एक कीचन प्वाइंट में ग्राहकों को थूक लगाकर रोटियां परोसने वाले कारीगर और उसके मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जनपद हापुड़ के धौलाना के रहने वाले हैं। प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिवाकांत पांडेय की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुजारी से की थी लोगों ने शिकायत
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गोविंदपुरम स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिवाकांत पांडेय के मुताबिक 19 जनवरी की रात को कुछ लोगों ने उनसे मंदिर से मात्र 50 मीटर दूर देहली-छह चिक प्वाइंट के कारीगर की करतूत बताई। लोगों ने कारीगर की वीडियो भी बनाई। जिसमें कारीगर रोटियां बनाने के दौरान उन पर थूकता नजर आया।
ग्राहकों को परोसी जा रही थी रोटियां
थूक लगी रोटियां ग्राहकों को परोसी जा रही थीं। लोगों ने गोविंदपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कारीगर और कीचन प्वाइंट के मालिक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी कारीगर ने अपना नाम फैजान और संचालक अमजद निवासी धौलाना जनपद हापुड़ बताए हैं।
एसीपी ने बताया कि धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने और संक्रमण फैलाने जैसी गंभीर धाराओं में कारीगर और संचालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
दोनों को भेजा गया जेल
उधर, आचार्य शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक स्थित कीचन प्वाइंट पर कारीगर द्वारा थूक लगाकर रोटियां परोसने की शिकायत लोगों ने की थी। उन्होंने संचालक से इस बाबत कारीगर की शिकायत की लेकिन दोनों बादस्तूर इस करतूत में शामिल रहे। पुलिस को सुबूत सहित सूचना दी गई है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।