फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dhaba operator's son was mercilessly beaten on shoulder, died

Ghaziabad News: कंधा टकराने पर ढाबा संचालक के बेटे को बेरहमी से पीटा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator's son was mercilessly beaten on shoulder, died
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में लालकुआं के पास से घर लौट रहे ढाबा संचालक के बेटे विनय यादव का कंधा रास्ते में जा रहे एक युवक से टकरा गया। इस पर शराब के नशे में धुत दो युवकों ने विनय की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से विनय बेहोश हो गया। विनय के चचेरे भाई व दोस्त ने बीच-बचाव कराया लेकिन आरोपी नहीं माने। विनय का चचेरा भाई और दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विनय के पिता राजू यादव ने बताया कि वह मूल रूप से अलीगढ़ के दादो के गांव रणनोचना के रहने वाले हैं। लाल कुआं में वह किराए के मकान में रहते हैं। उनका बेटा विनय 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही वह उनके साथ लाल कुआं के पास जीटी रोड पर ढाबा भी संभालने में मदद करता था। सोमवार रात करीब एक बजे वह अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र और दोस्त बॉबी के साथ कमरे की तरफ जा रहा था। पुष्पेंद्र आगे चल रहे थे जबकि विनय और बॉबी पीछे एक साथ थे। इसी दौरान रास्ते में जा रहे दो युवकों ने कंधा टकराने पर विनय की पिटाई कर दी। गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि उन्हें यह भी जानकारी हुई है कि आरोपियों के साथ दो महीने पहले विनय के साथ ढाबे पर विवाद भी हो चुका है। मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में तहरीर दी है। हालांकि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। डीसीपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि दो युवकों से विनय का विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed