{"_id":"6b0491d59596d877ad0e330d","slug":"devotees-flock-for-kartik-ritual-baths-barricading-set-up-on-nh-9-and-service-road-ghaziabad-news-c-30-1-ali1006-1028498-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार्तिक स्नान करने उमड़े श्रद्धालु, एनएच-नौ और सर्विस रोड पर बेरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार्तिक स्नान करने उमड़े श्रद्धालु, एनएच-नौ और सर्विस रोड पर बेरिकेडिंग
विज्ञापन
गाजियाबाद। कार्तिक मेले के अवसर पर दिल्ली एनसीआर से गंगा स्नान को निकले श्रद्धालुओं के चलते हापुड़ रोड पर सोमवार दोपहर से वाहनों के रेंगने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक्स हैंडल पर वीडियो वायरल किए तो यातायात पुलिस को कार्तिक मेले की याद आई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने एनएच-नौ और सर्विस रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों को हापुड़ रोड की ओर रवाना किया।
हापुड़, बैराज और गढ़मुक्तेश्वर में गंगास्नान करने के लिए अलग-अलग शहरों से लोग कारों में सवार होकर निकले। हापुड़ रोड पर दबाव बढ़ने से वेदांता फार्म हाउस से पिलखुआ तक वाहनों की कतारें लग गईं। हापुड़ पुलिस ने रूट डायवर्जन 21 नवंबर की दोपहर से ही कर दिया था, लेकिन कमिश्नरेट पुलिस इंतजाम करने में नाकाम साबित हुई। हालात ये रहे कि आनन-फानन यातायात पुलिस ने लालकुआं, कविनगर, वेव सिटी, मसूरी में एनएच-नौ और सर्विस रोड पर अस्थायी बेरिकेडिंग कर वाहनों को हापुड़ रोड की ओर निकाला। भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल की ओर निकाला गया।
एक्स और मोबाइल फोन में जाम की वीडियो वायरल
दिल्ली एनसीआर से निकले श्रद्धालुओं में अधिकतर युवा वर्ग शामिल है। मसूरी, पिलखुआ और लालकुआं पर जाम लगते ही युवाओं ने एक्स पर कमिश्नरेट पुलिस की नाकामी को उजागर करते हुए वीडियो अपलोड की। साथ ही जाम की वीडियो बनाकर अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दी। इसके बाद यातायात पुलिस हरकत में आई और मौके पर पांच टीएसआई, एसीपी और अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मसूरी, लालकुआं पर लगाई गई।
विज्ञापन
अराजकता की भेंट चढ़ा छिजारसी टोल प्लाजा
हापुड़ रोड स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर से ही वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो और बाइक सवारों ने कारों और ट्रकों की लाइन में वाहन घुसा दिए। इससे टोलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल मांगने पर गंगा जी की जय बोलकर सैकड़ों वाहन चालक बगैर भुगतान किए ही निकल गए। छिजारसी टोल प्लाजा पर देर रात तक भी वाहनों की लंबी लाइन देखी गई।
एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह का कहना है कि वाहनों का अधिक दबाव होने पर हापुड़ रोड पर स्थिति सामान्य नहीं रही। यातायात पुलिस ने सर्विस रोड और एनएच-नौ पर बेरिकेडिंग लगाकर व्यवस्था संभाली। मंगलवार दोपहर तक इस मार्ग पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्तिक मेले के कारण हापुड़ रोड पर वाहनों का दबाव अधिक है, जो मंगलवार दोपहर तक रहने की संभावना है। फिलहाल जाम की स्थिति नहीं है।