फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Despite going to jail seven times, he did not leave the path of crime.

Ghaziabad News: सात बार जेल जाकर भी नहीं छोड़ी जुर्म की राह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Despite going to jail seven times, he did not leave the path of crime.
डीएमइ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी। स्रोत वीडियोग्रेब
गाजियाबाद। पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए जितेंद्र उर्फ जीतू को सात बार जेल भेजा गया। इसके बावजूद उसने जुर्म की राह नहीं छोड़ी। जैसे ही जमानत पर जेल से बाहर आता, वैसे ही अपराध करने लगा। उसने कई युवकों को अपराध की राह में धकेला। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। इसके बाद भी उसने लूट करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

वह नौ साल से अपराध कर रहा था। पहले चोरी करता था। इसके बाद शराब की तस्करी में लगा और फिर लूट करने लगा। 2020 में उसने कविनगर में ही लूट की तीन वारदात कीं। तीसरी के बाद हाथ आया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि सारे जतन करके देखे लेकिन वह सही रास्ते पर नहीं आया। उसने कई काम किए लेकिन किसी में उसका मन नहीं लगा।
विज्ञापन




शादी के बाद दर्ज हुआ पहला केस
2016 में उसकी शादी हुई थी। तब वह ऑटो चलाता था। थोड़ी दिन बाद उसे तमंचे के साथ पकड़ा गया। इसके बाद वह जुर्म की राह पर तेजी से चलने लगा। मुकदमे दर्ज होते गए लेकिन उसने अपराध करना नहीं छोड़ा। उसके दो बच्चे हैं। चार बहनों का इकलौता भाई था। दो बहनें उससे छोटी हैं और दो बड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जुर्म का काला चिट्ठा
1. 2016 तमंचे के साथ पकड़ा गया। मसूरी थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ। जेल भेजा गया।
2. 2016 जेल से आते ही फिर से अपराध करने लगा। तमंचे के साथ पकड़ा गया। मसूरी में एक और केस दर्ज हुआ।
3. 2016 शराब की तस्करी करने लगा। कविनगर थाने में शराब तस्करी का केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी हुई। जेल गया।
4. 2017 चोरी के माल के साथ पकड़ा गया। तमंचा भी मिला। कविनगर थाने में केस दर्ज हुआ। जेल भेजा गया था।
5. 2020 में ही कविनगर क्षेत्र में तीन लूट कीं। तीनों के केस दर्ज हुई। तीसरी के बाद गिरफ्तार हुआ और जेल भेजा गया।
6. 2020 में कविनगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके बाद फिर से आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ।
7. 2023 में 27 अक्तूबर को छात्रा कीर्ति मोबाइल लूटा। उसे ऑटो से खींचा। उसकी मौत हो गई। लूट और हत्या का केस दर्ज हुआ।
8. 2023 में 29 अक्तूबर की रात मुरादनगर में बुलेट बाइक लूटी। इसी को लूटकर भागते हुए पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed