फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Despite being married, took advantage of mass marriage scheme

Ghaziabad News: विवाहित होने के बावजूद लिया सामूहिक विवाह योजना का लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Despite being married, took advantage of mass marriage scheme
गाजियाबाद। सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले 75 हजार रुपये के अनुदान के लिए श्रमिकों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर लाभ ले लिया। किसी की बेटी की तीन साल पहले शादी हो चुकी थी तो किसी की बेटी के पास 13 साल का बेटा है। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने सिहानी गेट थाने में छह केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

24 नवंबर 2022 में जिले में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम किया गया था। श्रम विभाग का कहना है कि योजना के तहत कन्या विवाह सहायता के रूप सरकार की ओर से 75 हजार रुपये दिए जाने थे। इसी का लाभ लेने के लिए कुछ श्रमिकों ने पहले से शादीशुदा बेटियों के गलत दस्तावेज बनवाकर योजना के लिए आवेदन कर दिया और अनुदान ले लिया।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि श्रम विभाग की तरफ से दी गई शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर लिए गए हैं। मामलों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ कराया गया केस
श्रम विभाग के अधिकारी ने विजयनगर निवासी दिव्या, प्रताप विहार निवासी सरोज व प्रीति, बांबे कॉलोनी निवासी सजीदा व हिना, भोजपुर निवासी राजेंद्र सिंह व अंजली, रोजी कॉलोनी विजयनगर निवासी रहीसन व साइस्ता और इंद्रगढ़ी निवासी रामवीर, स्वाति व शिल्पी कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed