{"_id":"642dc4a99e47e8aef3073734","slug":"deputy-cm-said-police-should-not-cut-unnecessary-challans-of-vehicles-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-71683-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डिप्टी सीएम ने कहा, वाहनों के गैर जरूरी चालान न काटे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डिप्टी सीएम ने कहा, वाहनों के गैर जरूरी चालान न काटे पुलिस
विज्ञापन
गाजियाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा को निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों के उल्लंघन के गैर जरूरी चालान न काटें जाएं। पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे आम लोगों को परेशानी न हो। गलियों में खड़ी गाड़ियों के अनावश्यक चालान न काटे जाने के लिए खासतौर से कहा। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे झगड़े आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए जाएं, जरूरी न हो तो लोगों को मुचलका पाबंद न किया जाए। गिरफ्तारी भी तभी हो, जब यह आवश्यक हो।
कलक्ट्रेट सभागार में 37 योजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा, ग्रीन बेल्टों पर अवैध कब्जे और अवैध कॉलोनियों में प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुरादनगर श्मशानघाट हादसे के बाद से पड़े मलबे को हटाने के लिए निर्देशित किया। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प करने के निर्देश दिए। सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक एवं सौन्दर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। डूडा के परियोजना निदेशक से कहा, फरीदनगर में कांशीराम आवासीय योजना खाली पड़े आवासों का आवंटन किया जाए।
लोनी में जल निकासी की समस्या के संबंध में नगर पालिका परिषद लोनी, आवास विकास परिषद एवं यूपीसीडा को समन्वय स्थापित कर समाधान निकालने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन को पूर्व में प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की तबाह हुई फसल का मूल्यांकन कर शासन को रिपोर्ट देने को कहा। निर्देश दिए कि अब नलकूप धारकों को बिजली का पूरा पैसा माफ होना है, इस संबंध में तैयारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्वित किया जाए। लखनऊ में हुई यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गाजियाबाद से सबसे अधिक प्रस्ताव आए थे। उन्होंने कहा कि निवेशकों के सम्मुख जो परेशानियां आ रही हैं, उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए। गाजियाबाद में 3274 सहमति पत्र ( एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ था। बैठक में सभी महकमों के अधिकारी, सांसद और विधायक मौजूद रहे।
डीएम ने कहा, प्रथम स्थान पर रहा गाजियाबाद : बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह ने डिप्टी सीएम को बताया कि सामाजिक प्रगति सूचकांक में गाजियाबाद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आजादी से अन्त्योदय तक अभियान भी गाजियाबाद देश के 75 चिन्हित जनपदों में प्रथम स्थान पर रहा है। देश में चयनित 300 श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्लस्टर में डासना देहात को प्रथम स्थान मिला। जनवरी, फरवरी 2023 में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों में राज्य स्तरीय रैंकिग में जनपद प्रथम स्थान पर रहा। जल जीवन सर्वेक्षण के अन्तर्गत गाजियाबाद परफार्मर कैटेगरी में पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। अचीवर्स कैटेगरी में देश में तीसरे और प्रदेश के प्रथम स्थान पर है। दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया।
एक भी दवा बाहर की न लिखी जाए
जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएमओ से कहा कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयां अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। किसी भी दशा में एक भी दवा बाहर से न लिखी जाए। उपकेंद्रों पर मरीजों को नियमित रूप से देखा जाए। जनपद में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ आदि के जो भी पद रिक्त हैं, उन्हें जनपद स्तर पर ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तत्काल भरा जाए। गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाकर उसे सक्रिय कराया जाए।
अधिक फीस वसूली रोकने के लिए बनेगी कमेटी
केेशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि निजी स्कूलों में बैग और किताबों के नाम पर वसूली करने की सबसे अधिक शिकायतें आई हैं। इनकी जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी जो बैग, किताबें, पोशाक और अन्य खर्चों के नाम पर वसूली कर रहे हैं।
साहिबाबाद में अस्पताल खोलें
वैशाली से मोहननगर तक मेट्रो चलाएं
डिप्टी सीएम ने सभी प्रस्तावों पर भी चर्चा की। मुख्य रूप से वैशाली से मोहननगर तक मेट्रो ट्रेन चलाने, साहिबाबाद में अस्पताल बनाने, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट खोले जाने, तुलसी निकेतन के जर्जर घोषित भवनों पर निर्णय लेने पर अफसरों से वार्ता की गई। उन्होंने सभी प्रस्तावों पर निर्देश दिए।
एक्सप्रेसवे पर कट के लिए विचार करें
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चुड़ियाला गांव के पास कट बनवाने के लिए एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकल्प निकालें। लालकुआं पर कट बन जाने से आवागमन सुगम होगा।
खोड़ा को पानी दिलाया जाए
खोड़ा में शुद्ध पेयजल की समस्या पर मंडलायुक्त निर्देशित किया कि जनपद गाजियाबाद व जनपद गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों के साथ बैठक करें कार्ययोजना तैयार कर शासन को अतिशीघ्र प्रस्ताव भेजें।
इंदिरापुरम का पार्क संवारों
शहर के पार्कों के सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन्दिरापुरम स्थित पार्क को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए।
मेट्रो की फाइल आगे बढ़ाओ
वैशाली से मोहननगर तक मेट्रो चलाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि पहले जो प्रस्ताव शासन में भेजा गया था, उसी पर काम किया जाए। इसकी फाइल को आगे बढ़ाया जाए।
तुलसी निकेतन पर निर्णय लो
जीडीए की तुलसी निकेतन कॉलोनी के जर्जर भवनों पर निर्णय लेने के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की जाए।जनप्रतिनिधियों और जनता के सुझाव लेकर इसका निस्तारण कराया जाए।
दुकानें हटाने में मानवीयता दिखाएं
लालकुआं पर एनएचएआई की ओर से किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि अफसर मानवीयता का ध्यान रखें, दुकानों का अधिक नुकसान न होने पाए।
अस्पताल के लिए जमीन दिलाएं
साहिबाबाद में प्रस्तावित 100 बेड के सरकारी अस्पताल के निर्माण की कार्ययोजना भेजने के निर्देश दिए।जमीन उपलब्धता के लिए आवास विकास परिषद को निर्देशित किया।