{"_id":"6a87561dad5cd11a2302a0b6","slug":"department-tightens-norms-for-school-vehicle-safety-intensive-checks-conducted-in-ghaziabad-and-hapur-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-958779-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुआ विभाग, गाजियाबाद और हापुड़ में सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुआ विभाग, गाजियाबाद और हापुड़ में सघन चेकिंग
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्कूली वाहनों में नौनिहालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने गाजियाबाद और हापुड़ के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आरटीओ ने वाहनों की तकनीकी फिटनेस, सुरक्षा उपकरण और अन्य जरूरी मानकों की जांच की। दोनों जनपदों में अभियान के तहत चल रही प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। डॉ. सियाराम वर्मा ने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आरटीओ ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गति सीमा का पालन करें और क्षमता से अधिक बच्चों को कतई न बैठाएं। केवल वैध फिटनेस और मानक पूरे करने वाले वाहनों को ही सड़क पर उतारा जाए। चालक और परिचालक के पुलिस सत्यापन व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे जाएं।
विज्ञापन
आरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था तैयार करना है। मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों और प्रबंधन के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को स्कूल भेजते समय केवल पूरी तरह फिट और अधिकृत वाहनों का ही चयन करें।