{"_id":"6adbc30242c055ee660a9679","slug":"dengue-elisa-test-in-private-labs-will-now-cost-only-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1007132-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अब 600 रुपये में ही होगी निजी लैब में डेंगू की एलाइजा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अब 600 रुपये में ही होगी निजी लैब में डेंगू की एलाइजा जांच
विज्ञापन
गाजियाबाद। निजी पैथोलॉजी लैब में अब डेंगू की एलाइजा जांच अधिकतम 600 रुपये में ही होगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में दरें तय कर दी गई हैं। कोई भी निजी लैब इससे अधिक शुल्क नहीं ले सकेगा। व्यवस्था को लागू कराने के लिए सीएमओ ने समिति गठित की है।
उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद जिले में शुक्रवार को सीएमओ ने दरों के अनुपालन के लिए समिति का गठन किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसका नोडल बनाया गया है, जबकि जिला मलेरिया अधिकारी भी समिति में शामिल रहेंगे। समिति समय-समय पर जनपद की निजी लैबों का निरीक्षण कर यह देखेगी कि शासन की निर्धारित दरों का पालन हो रहा है या नहीं।
सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल की लैब में डेंगू की एलाइजा जांच निःशुल्क की जा रही है। निजी लैब में भी अब एलाइजा किट से जांच के लिए निर्धारित दर से अधिक वसूली नहीं की जा सकेगी। पहले निजी लैबों द्वारा 900 से 1500 रुपये तक वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने पर सीएमओ कार्यालय में शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या 67 पहुंची
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 67 हो गई है। सर्दी शुरू होने के बावजूद मरीज सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 10-15 दिन में तापमान में और गिरावट आने पर संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मलेरिया के 25 मरीज हैं। जागरूकता और अभियान के कारण डेंगू-मलेरिया नियंत्रित रहा है। पिछले साल जिले में 334 डेंगू के मरीज मिले थे, जबकि 2024 में 196 मरीज मिले थे।