{"_id":"6722919715e1b6f75a07dcc4","slug":"dengue-confirmed-in-seven-patients-including-two-children-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-500334-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो बच्चों समेत सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो बच्चों समेत सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
गाजियाबाद। दो बच्चों समेत सात मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। इस समय अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू के आठ मरीज भर्ती हैं। अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 137 तक हो चुकी है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को पोर्टल पर सात मरीजों की सूचना अस्पतालों द्वारा दी गई है। इसमें विजयनगर क्षेत्र में सात वर्ष का एक बच्चा, अकबरपुर बहरामपुर में नौ साल का एक बच्चा, कालकागढ़ी चौक निवासी 12 साल की किशोरी, गौशाला फाटक निवासी 14 वर्षीय किशोर, वैशाली निवासी 17 वर्षीय किशोरी, साहिबाबाद निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अलावा वैशाली निवासी 30 वर्षीय एक व्यक्ति में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इस समय सभी मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि अब डेंगू के लार्वा में भी कमी आई है। एक सप्ताह से 25 से 30 स्थानों पर ही लार्वा मिल रहे हैं, जबकि इसके पहले 200 से 250 स्थानों पर गमला, कूलर, छत पर पड़े टूटे बर्तन और चिडियों के पानी पीने के बर्तन में लार्वा मिल रहे थे।