फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dengue cases rise 25%, number reaches 252

Ghaziabad News: 25 फीसदी बढ़े डेंगू के मरीज, संख्या हुई 252

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases rise 25%, number reaches 252
गाजियाबाद। सोमवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें मरीज कैला भट्ठा, राहुल गार्डन और नंदग्राम क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार इस वर्ष जिले में डेंगू का प्रकोप पिछले साल की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है। इस वर्ष डेंगू के मामलों में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में डेंगू के 196 मरीज मिले थे। जबकि इस वर्ष 252 की पुष्टि हो चुकी है। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में वायरल बुखार और प्लेटलेट्स कम होने की परेशानी के साथ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लक्षण के आधार पर मरीजों की जांच कराई जा रही है। इनमें डेंगू की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न इलाकों में सर्वे और फॉगिंग कर रही हैं, इसके बावजूद नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. आरके गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सामान्य बुखार आने पर भी लोग जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श लें और घर में पानी जमा न होने दें। सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed