फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand to clear Ghaziabad's footpaths of encroachments in the first phase.

Ghaziabad News: पहले चरण में गाजियाबाद के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Demand to clear Ghaziabad's footpaths of encroachments in the first phase.
फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पांच शहरों में फुटपाथों को 100 प्रतिशत अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाने को कहा है। कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए उत्तर प्रदेश (कोरवा-यूपी) की ओर से अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ विषय पर ऑनलाइन बैठक की गई। उन्होंने मांग की कि पहले चरण में गाजियाबाद को शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि फुटपाथों पर अतिक्रमण से जाम और प्रदूषण की समस्या बढ़ती है। अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक ने कहा कि कार्रवाई में केवल रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने के बजाय दुकानों के बाहर बने अस्थायी कब्जों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य सलाहकार डॉ. आरके आर्या ने बड़े रैंप, गार्ड रूम और मिनी गार्डन के जरिये किए गए अतिक्रमण को भी हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष जोस लियोन ने फुटपाथों की जियो मैपिंग, अतिक्रमण चिह्नित करने का सुझाव दिया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी गाजियाबाद को पांच शहरों में शामिल करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed