{"_id":"6a0a1862c2d3052ccc0f37fb","slug":"demand-for-petrol-and-diesel-has-increased-by-20-percent-in-the-district-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-888283-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिले में पेट्रोल और डीजल की 20 फीसदी मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिले में पेट्रोल और डीजल की 20 फीसदी मांग बढ़ी
विज्ञापन
शास्त्री नगर ई ब्लॉक स्थित पेट्रोल पंप पर कतार में खड़े लोग। संवाद
- फोटो : विकास भवन।
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील के बाद लोगों ने अपने वाहनों की टंकियों को फुल कराना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि पिछले पांच दिनों से पेट्रोल और डीजल की मांग में 20 फीसदी तक इजाफा हो गया है।
जनपद में 100 से ज्यादा पेट्रोल और डीजल के पंप हैं आम दिनों में जहां प्रत्येक पंप से चार हजार लीटर पेट्रोल और इतने ही लीटर डीजल की बिक्री होती थी, वहीं अब यह पांच लाख लीटर तक पहुंच गई है। पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये तक वृद्धि हो गई है। वैश्विक ईंधन संकट की वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और वृद्धि की आशंका के चलते लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल फुल करा रहे हैं। प्रत्येक दिन करीब पांच लाख लीटर डीजल और पांच लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री हो रही है।
दूसरे दिन से तीसरे दिन आ रही गाड़ी
पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति रोजाना की जगह दूसरे और तीसरे दिन हो रही है। पीएम की अपील के पहले रोजाना जिले में चार- चार लाख पेट्रोल और डीजल की बिक्री हो रही थी। एक आंकड़े के अनुसार जिले में पेट्रोल और डीजल से संचालित वाहनों की संख्या 12 लाख से ज्यादा है। जबकि सीएनजी से संचलित वाहनों की संख्या करीब 10 लाख है। सीएनजी के दामों में भी वृद्धि के बाद सीएनजी की भी मांग बढ़ गई है।