{"_id":"6adbc27b4e0ba3031c03e39d","slug":"demand-for-moon-themed-henna-designs-is-on-the-rise-for-karwa-chauth-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25759-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: करवाचौथ पर चांद वाली मेहंदी की हो रही डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: करवाचौथ पर चांद वाली मेहंदी की हो रही डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करवाचौथ पर हाथों में मेहंदी रचाने की परंपरा को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार आकर्षक डिजाइन चुन रही हैं। इस बार अरेबिक, राजस्थानी और फुल हैंड मेहंदी, करवाचौथ स्पेशल और ब्राइडल मेहंदी डिजाइन की अधिक मांग है। करवाचौथ स्पेशल चांद वाली मेहंदी भी महिलाओं को आकर्षित कर रही है।
सादगी से लेकर बारीक डिजाइन तक की पसंद
मेहंदी आर्टिस्ट फैज ने बताया कि मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के डिजाइन पसंद कर रही हैं। अरेबिक मेहंदी में फूल-पत्तियों और बेलों के आकर्षक डिजाइन बनाए जाते हैं। वहीं, राजस्थानी मेहंदी में बारीक आकृतियों और पारंपरिक कलाकारी को प्राथमिकता दी जाती है। फुल हैंड मेहंदी में हथेली से लेकर हाथों तक को बारीक डिजाइनों से सजाया जाता है। इसके अलावा, कुछ महिलाएं करवाचौथ के अवसर को खास बनाने के लिए चांद और त्योहार से जुड़े प्रतीकों वाली मेहंदी लगवाना पसंद कर रही हैं।
500 से 15 हजार रुपये तक हो रहे खर्च
वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित बाजार में मेहंदी आर्टिस्ट पवन और उनकी टीम ने बताया कि मेहंदी के दाम डिजाइन और उसकी बारीकी के अनुसार तय किए जाते हैं। अरेबिक मेहंदी की कीमत करीब 500 रुपये से शुरू हो रही है। करवाचौथ स्पेशल चांद वाली मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को लगभग 1100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, ब्राइडल मेहंदी के दाम 5100 रुपये से शुरू होकर 15 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। फुल हैंड और बारीक कलाकारी वाले डिजाइन में अधिक समय लगने के कारण इनकी कीमत भी ज्यादा होती है।