फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for encounter of the accused, 10 hours of uproar

Ghaziabad News: आरोपियों के एनकाउंटर की मांग, 10 घंटे हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for encounter of the accused, 10 hours of uproar
खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।
खोड़ा। नवनीत विहार निवासी 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या (17) के अंतिम संस्कार से पहले शनिवार को करीब 10 घंटे तक तनाव और हंगामा चलता रहा। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पोस्टमार्टम के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे शव घर पहुंचते ही माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच परिवार व स्थानीय लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। वह आरोपियों के एनकाउंटर, घर पर बुलडोजर चलाने और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब चार घंटे तक चली बातचीत के बाद प्रशासन के आश्वासन पर सहमति बनी। सरकार की ओर से परिवार को सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस और आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

28 मई को बकरीद के मौके पर सूर्या को कुर्बानी दिखाने के बहाने उसके नाबालिग दोस्त ने बुलाया था। आरोप है कि उसी दौरान समुदाय विशेष के युवकों ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद जब कफन में लिपटा हुआ सूर्या का शव घर लाया गया तो मां सरोज ठाकुर बेटे के हत्यारों का एनकाउंटर करने की मांग करने लगीं। यह कहते-कहते वह बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच परिवार, स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। सभी ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। हालांकि, सुबह से ही पुलिस अधिकारी परिवार से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
दोपहर करीब 3:45 बजे दाह संस्कार के लिए शव ले जाने की तैयारी हुई, लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के पहुंचने से लोग फिर रुक गए। शाम करीब 4:12 बजे शव को एंबुलेंस में रखकर गाजीपुर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष सिंह और मुख्यमंत्री के ओएसडी ने भी पीड़ित परिवार से बात कर सांत्वना दी।

वायरल हुई फुटेज: शनिवार को मामले की एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें करीब 4-5 लोग किशोर को घेरकर पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसे वारदात के समय का बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज वारदात के बाद का है। हालांकि, अमर उजाला फुटेज की पुष्टि नहीं करता है।

खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।

खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।

खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।

खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।

खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।

खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed