फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for arrest of absconding murder accused, surround police station

Ghaziabad News: फरार हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, घेरा थाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of absconding murder accused, surround police station
मोदीनगर। डेयरी संचालक रामकुमार जाटव हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और अनुसूचित समाज के लोगों ने रविवार को थाने पर प्रदर्शन कर घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। एसएचओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव कलछीना निवासी डेयरी संचालक रामकुमार जाटव के परिजनों के साथ जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम और भीम आर्मी के नेता संजय जाटव बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोगों के साथ रविवार दोपहर मोदीनगर थाने पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एसएचओ का घेराव कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस साठगांठ के कारण रामकुमार जाटव के फरार हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। थाने पर काफी देर तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। एसएचओ सुभाष चंद पांडेय ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


यह था मामला
कलछीना गांव निवासी रामकुमार जाटव मोदीनगर के कृष्णानगर में डेयरी करते थे। 25 जुलाई की शाम रामकुमार अपने पुत्र सौरभ के साथ बाइक द्वारा डेयरी से अपने कलछीना जा रहे थे। इसी बीच सीकरी खुर्द रेलवे क्राॅसिंग के समीप रंजिश में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर रामकुमार की हत्या कर दी थी। गोली लगने से पुत्र सौरभ घायल हो गया था। सौरभ ने सीकरी खुर्द निवासी वीरसिंह गुर्जर, राजेंद्र, राहुल, अमित, अंकित और आशु के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले व एससी-एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राहुल, अमित और आशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में रेकी करने वाले आकाश उर्फ महादेव का नाम भी सामने आया था। घटना के बाद वीरसिंह, राजेंद्र, अंकित और रेकी करने वाला आकाश उर्फ महादेव फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
एसीपी मसूरी ने बताया कि फरार हत्यारोपी वीरसिंह गुर्जर, राजेंद्र, अंकित और आकाश उर्फ महादेव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed