फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delivery Boy on Bike Killed in Collision with Roadways Bus; Uproar at Police Station

Ghaziabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत, थाने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Delivery Boy on Bike Killed in Collision with Roadways Bus; Uproar at Police Station
मोदीनगर में बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत के बाद हंगामा करते साथी। संवाद
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम पीजी कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार डिलीवरी बॉय विकास की मौत हो गई। घटना से गुस्साए सहकर्मियों और परिजनों ने शव थाने ले जाकर आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा देकर आक्रोशित परिजन को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

नगर की संजयपुरी कॉलोनी निवासी विकास कुमार (20) ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय थे। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे विकास कुमार बाइक से डिलीवरी करके लौट रहे थे। जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एमएम पीजी कॉलेज के समीप पहुंचे तो मेरठ की ओर से आ रही वैशाली डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में चिकित्सकों ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया। विकास की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया और आरोपी रोडवेज चालक की गिरफ्तारी के लिए थाने पर सहकर्मियों और परिजन ने हंगामा किया।।
विज्ञापन

रोडवेज चालक की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा
विकास कुमार की मौत से आक्रोशित सहकर्मियों और परिजन ने विकास कुमार का शव लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे और आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी बस चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हंगामे के दौरान थाने के सामने दिल्ली मेरठ मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विकास कुमार के पिता रामकिशोर मजदूरी करते है और रिक्शा चलाते है। परिवार में मां गीता छोटा भाई आकाश और छोटी बहन डॉली है। बड़ी बहन कोमल की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विकास अपने पिता को सहारा देने के लिए ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लगे। सहकर्मियों ने बताया कि विकास कुमार अपने व्यवहार और काम के चलते कुछ ही समय में अच्छे डिलीवरी बॉय की श्रेणी में शामिल हो गए थे। बृहस्पतिवार को जब परिजन को विकास की मौत की खबर मिली तो मानों उन पर दुखों का पहाड़ ही टूट गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed