गाजियाबाद में भीड़ का कांड: डिलीवरी बॉय को चोर समझकर जमकर लगाई मार, फिर किसी एक ने युवक को घोंप दिया चाकू
गाजियाबाद के विजयनगर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो भाइयों को स्थानीय लोगों ने चोर समझकर बुरी तरह से पीट डाला। इतना ही नहीं भीड़ में से किसी ने उसके ऊपर चाकू से हमला भी कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयनगर क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार रात स्थानीय लोगों ने दो भाइयों को चोर समझकर बुरी तरह पीट डाला। आरोप है कि भीड़ में किसी ने एक युवक को चाकू भी मारा। इसमें वह घायल हो गया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विजयनगर के मिर्जापुर निवासी फरमान ने बताया कि वह और उनका भाई जुबैर नामचीन कंपनी में डिलीवरी बॉय हैं। वह शनिवार रात को डिलीवरी लेकर जा रहे थे, तभी कुछ युवक वहां शराब पीकर खड़े थे। उन्होंने उनको रोका और गाली देते हुए चोर चोर चिल्लाना शुरू कर दिया।
आरोपियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने भी उनको पीटा। फरमान को भीड़ में से किसी ने चाकू मार दिया। पेट के साइड में चाकू घुसा, इसमें काफी रक्त बह गया।
इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।