{"_id":"56ead84f4f1c1b6c0b8b476a","slug":"delhi-will-be-public-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेंगे दिल्ली जैसे पब्लिक टायलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेंगे दिल्ली जैसे पब्लिक टायलेट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर में 143 पब्लिक और 53 कम्युनिटी टॉयलेट्स बनाएगा निगम
- फोटो : अमर उजाला
एनजीटी ने सख्ती की तो अब नगर निगम ने शहर में पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम अफसरों ने पब्लिक टॉयलेट्स का डिजाइन भी फाइनल कर दिया है। गाजियाबाद में दिल्ली जैसे डिजाइन के पब्लिक टॉयलेट्स बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
छह महीने में नगर निगम को इन टॉयलेट्स का निर्माण कर एनजीटी को रिपोर्ट देनी होगी। निगम ने अपने हलफनामे पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स बनाने के लिए छह महीने का समय दिया है।
विज्ञापन
मानकों के मुताबिक गाजियाबाद में पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट न होने पर एनजीटी ने निगम को फटकार लगाई थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हाल ही में 73 शहरों के बीच हुई प्रतियोगिता में भी पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स न होने की वजह से गाजियाबाद नगर निगम के नंबर कम हुए।
विज्ञापन
अब नगर निगम ने पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स बनाने के लिए डिजाइन फाइनल कर दिया है। प्रभारी नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि शहर की सामाजिक संस्था, बैंक और बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट भी चैरिटी कर पब्लिक टॉयलेट्स बनाने में रुचि दिखा रहे हैं। निर्धारित छह महीने के समय में इनका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।