{"_id":"56fab3664f1c1b054df00248","slug":"delhi-s-water-block-bullion-business-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारी अब रोकेंगे दिल्ली का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारी अब रोकेंगे दिल्ली का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी लगाने और पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में अब सर्राफा कारोबारियों ने दिल्ली का पानी और रास्ता रोकने की तैयारी की है। केंद्रीय संगठन के आह्वान पर सर्राफा कारोबारी अब अंतिम हथियार के रूप में इस रणनीति का प्रयोग करेंगे। इससे पहले बुधवार को बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल मंगलवार को 28 वें दिन भी जारी रही। कारोबारियों ने दुकानें बंद रख कर धरना-प्रदर्शन किया। सरकार को चार दिन का अल्टीमेटम दिया। यदि चार दिन में सरकार मांगों को स्वीकार नहीं करती है तो दिल्ली जाने वाले रास्ते और दिल्ली का पानी रोक दिया जाएगा। इसके लिए देशभर के सर्राफा कारोबारी दिल्ली के किनारे के जनपदों में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
हमारा आंदोलन अहिंसक है। जनता के सहयोग से ही आंदोलन चल रहा है। हम जनता को परेशान करने केपक्षधर नहीं हैं, लेकिन शांतिपूर्ण और अहिंसक आंदोलन पर वित्त मंत्री ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली के रास्ते और पानी रोकेंगे। - गौरव गर्ग, प्रदेश पदाधिकारी सर्राफा एसोसिएशन।
विज्ञापन