Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   delhi ncr air pollution today Ghaziabad AQI 324 and Noida 320

Ghaziabad AQI: यूपी में गाजियाबाद की हवा सबसे खराब, दिल्ली-नोएडा का ऐसा है हाल; ये हैं आंकड़े

Wed, 22 Oct 2025 12:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 12:43 PM IST
सार

Ghaziabad AQI Today: एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है। दिल्ली ही नहीं गाजियाबाद और नोएडा तक की हवा में जगर घुला हुआ है। जहां गाजियाबाद का एक्यूआई 324, नोएडा का 320 और हापुड़ 314 दर्ज हुआ है। जो स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
delhi ncr air pollution today Ghaziabad AQI 324 and Noida 320
गाजियाबाद में धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में वायु प्रदूषण का गंभीर संकट लगातार गहराता जा रहा है। दिल्ली ही नहीं एनसीआर के कई शबरों में प्रदूषण का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद शहर सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में श्रेणी दर्ज हुआ है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 324 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी में गाजियाबाद की हवा सबसे खराब
एनसीआर में वायु प्रदूषण का गंभीर संकट लगातार बना हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में से एक के रूप में सामने आया है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में इतना है एक्यूआई
इसी श्रेणी में नोएडा (320) और हापुड़ (314) भी शामिल हैं। हरियाणा के नारनौल में एक्यूआई 390, रोहतक में 376, गुरुग्राम में 370 और बहादुरगढ़ में 368 तक पहुंच गया है, जो गंभीर स्थिति का संकेत है। राजस्थान के भिवाड़ी में 364 और गुजरात के नंदेसरी में 303 एक्यूआई दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

दिल्ली में इतना है वायु प्रदूषण का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक्यूआई 380 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी के अंतर्गत आता है। दिवाली के बाद, पटाखों के धुएं और अन्य मौसमी कारकों के कारण धुंध और स्मॉग की स्थिति और गंभीर हो गई है। यह स्थिति न केवल दिल्ली बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चिंता का विषय बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें: पहले नीला पड़ा...फिर ये बात कहते रहे डॉक्टर: अब नवजात का हाथ काटने की नौबत, यूपी के निजी अस्पताल की लापरवाही


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed