फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   newborn hand turned blue at private hospital in Greater Noida

पहले नीला पड़ा...फिर ये बात कहते रहे डॉक्टर: अब नवजात का हाथ काटने की नौबत, यूपी के निजी अस्पताल की लापरवाही

Wed, 22 Oct 2025 12:21 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 12:21 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में पांच अक्तूबर को जन्मी नवजात बच्ची का इलाज के दौरान हाथ नीला पड़ गया। डॉक्टरों की लापरवाही छिपाने के लिए बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
newborn hand turned blue at private hospital in Greater Noida
नवजात बच्ची का इलाज के दौरान हाथ खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में नवजात बच्ची का इलाज के दौरान हाथ खराब होने का आरोप लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही के कारण बच्ची का हाथ नीला पड़ने लगा। जबकि डॉक्टर सुधार का आश्वासन देते रहे। लापरवाही छुपाने के लिए बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता मोहित नागर का कहना है कि निजी अस्पताल में पांच अक्तूबर को बच्ची को उपचार कराने के अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा लापरवाही बरतने व गलत उपचार करने से हाथ नीला पड़ने लगा। प्रबंधन ने मामले को छिपाने के लिए बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां स्थिति गंभीर होती जा रही है। 

विज्ञापन

फिलहाल, बच्ची के हाथ की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। जिससे परिजन बेहद परेशान है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है और प्रशासन से दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: शहाबुद्दीन की सड़क पर मौत: पोतों ने दादा को मारी गोली, हेलमेट पहनकर स्कूटी से आए और चला दी ताबड़तोड़ गोलियां



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed