फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut Expressway closed Entry of heavy vehicles banned these routes will remain open

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद: भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक; ये रास्ते रहेंगे खुले; जानें कब खुलेगा हाईवे

Sun, 21 Jul 2024 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jul 2024 09:47 PM IST
सार

एसीपी यातायात जियाउद्दीन ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए डायवर्जन प्लान में परिस्थिति अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को अनुमति देखकर ही प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जा रहा

विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway closed Entry of heavy vehicles banned these routes will remain open
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। रविवार रात 12 बजे से गाजियाबाद में भारी वाहन का प्रवेश बंद हो जाएगा। ये वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर आगे जाएंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी भारी वाहन मेरठ की ओर नहीं जा सकेंगे। यह डायवर्जन प्लान पांच अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा हापुड़ और बुलंदशहर जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हापुड़ में एनएच-9 पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है जबकि 26 जुलाई के बाद हाईवे और शहर के रूटों को भी वनवे कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

एसीपी यातायात जियाउद्दीन ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए डायवर्जन प्लान में परिस्थिति अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को अनुमति देखकर ही प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान
- दिल्ली की ओर से तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर से होकर भारी वाहन गाजियाबाद शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग (रोड नं0- 58) से यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) होते हुए एनएच-नौ से होकर आगे जाएंगे।
- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ जाना है। वे यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से एनएच-नौ से होकर डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए आगे जाएंगे।
- बागपत से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन ट्रॉनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए जाएंगे।
- हापुड़, बुलंदशहर, दिल्ली, लालकुआं से गाजियाबाद जाने वाले वाहन गाजियाबाद शहर में नहीं आ सकेंगे। ये वाहन एनएच-नौ होते हुए आगे जाएंगे।
- लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- संतोष मेडिकल कट से मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- गौड़ ग्रीन एवेन्यू, खोड़ा, काला पत्थर, नोएडा सेक्टर 62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से एनएच-नौ होते हुए इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- गंगनहर पटरी कावड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, दिल्ली-मेरठ रोड व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहन का प्रवेश बंद रहेगा।
- हापुड़, भोजपुर से मोदीनगर की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- वसुंधरा फ्लाईओवर से मोहननगर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed