फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Lucknow Tejas Express will run six days a week passengers of Ghaziabad will also get convenience

होली पर राहत: सप्ताह में छह दिन चलेगी दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस, गाजियाबाद के यात्रियों को भी मिलेगी सहूलियत

Mon, 21 Feb 2022 08:50 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

नई दिल्ली से लखनऊ के बीच सिर्फ दो स्टेशन गाजियाबाद और कानपुर में रुककर चलने वाली तेजस ट्रेन सुपरफास्ट है। लखनऊ से नई दिल्ली तक का 511 किलोमीटर का सफर यह सिर्फ 6:15 घंटे में पूरा कर लेती है।

विज्ञापन
Delhi-Lucknow Tejas Express will run six days a week passengers of Ghaziabad will also get convenience
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 8 मार्च से करीब दो माह के लिए सप्ताह में छह दिन चलेगी। इससे न सिर्फ होली पर घर जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। अभी यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन संचालित हो रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से लखनऊ के बीच सिर्फ दो स्टेशन गाजियाबाद और कानपुर में रुककर चलने वाली तेजस ट्रेन सुपरफास्ट है। लखनऊ से नई दिल्ली तक का 511 किलोमीटर का सफर यह सिर्फ 6:15 घंटे में पूरा कर लेती है। सुबह 6:10 बजे लखनऊ से चलकर 7:20 बजे कानपुर, 11:45 बजे गाजियाबाद और दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंच जाती है। 
विज्ञापन


दोपहर 3:40 बजे यह ट्रेन लखनऊ के लिए चलती है और 4:11 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचती है। रात 10:05 बजे सफर पूरा कर यह ट्रेन लखनऊ पहुंच जाती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलती है, लेकिन 8 मार्च से यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में बाकी छह दिन चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक, 3 मई 2022 तक यह हर ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इसके बाद फिर से सप्ताह में चार दिन चला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed