फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deepfake video: Elderly person cheated of Rs 74 thousand in the name of retired ADG

डीपफेक वीडियो : एडीजी के नाम पर बुजुर्ग से 74 हजार की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Deepfake video: Elderly person cheated of Rs 74 thousand in the name of retired ADG
गाजियाबाद। गोविंदपुरम के हरसांव गांव में बुजुर्ग अरविंद शर्मा से ठग ने डीप फेक वीडियो के जरिये कॉल कर 74 हजार रुपये की ठगी कर ली। कॉलर ने खुद को एडीजी बताते हुए उनको जेल जाने के नाम पर डराया था। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि ठग ने रिटायर्ड एडीजी प्रेम प्रकाश की बोलती हुई वीडियो को एडिट कर बुजुर्ग को झांसे में लिया। मामले में कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डीपफेक वीडियो बनाकर ठगी की यह प्रदेश की पहली घटना है।
विज्ञापन

हरसांव गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग अरविंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्मार्टफोन लिया था। उसमें फेसबुक अकाउंट बनाकर लॉगइन किया तो अनजान नंबर से कॉल आई। पहली बार में कॉल कट गई तो फिर वीडियो कॉल आई। उसमें नग्न महिला दिख रही थी। इसको उन्होंने काट दिया। इसके बाद दोबारा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें बात करने वाले ने खुद को एडीजी बताया। आवाज आ रही थी कि उन्होंने महिला से अश्लील बातें की हैं, उसको अब जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

डर की वजह से ट्रांसफर किया पैसा
जेल की बात सुनकर वह डर गए। इसके बाद ठग ने कहा कि जान बचानी है तो एक लाख रुपया तत्काल ट्रांसफर कर दो, मैं इस मामले को निपटवाता हूं। बदनामी के डर से उन्होंने 74 हजार रुपये दिए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठग ने दोबारा उनको कॉल कर और रकम की मांग की। इसके बाद बुजुर्ग तनाव में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने किए सवाल तो काट दिया फोन
बुजुर्ग ने अपनी बेटी मोनिका से इसका जिक्र किया तो उन्होंने नंबर पर कॉल की। मोनिका ने पूछा कि तुम कहां पर तैनात हो, क्या रैंक है जैसे सवाल किए तो उसने फोन काट दिया। इसकी उन्होंने दूसरे फोन से वीडियो बना ली। जानकारी करने पर पता चला कि पुलिस अधिकारी की वर्दी में जो शख्स होंठ हिलाते हुए दिख रहे हैं, वह रिटायर्ड एडीजी प्रेमप्रकाश की वीडियो है। इसके बाद मामले में मोनिका ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। ठगों ने वीडियो बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया है। असल वीडियो में बोलने वाले की आवाज बंद कर दी गई और कोई दूसरा व्यक्ति पीछे से बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed