फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deduct ordinary malaria, increase dangerous category

साधारण मलेरिया घटा, खतरनाक श्रेणी में इजाफा

Mon, 25 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Deduct ordinary malaria, increase dangerous category
cb - फोटो : getty images

गाजियाबाद के पिछले चार साल के आंकड़ों के लिहाज से साधारण श्रेणी प्लास्मोडियम वाइवेक्स (पीवी) के मलेरिया के मरीजों की संख्या घटी है, लेकिन इसकी खतरनाक  श्रेणी प्लाज्मोडियम फेल्सिपेरम (पीएफ) में बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


2014 की तुलना में 2015 में इस श्रेणी के मरीजों की संख्या 27 अधिक रही। इस वर्ष अभी मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप शुरू नहीं हुआ है, लेकिन डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोलंबिया एशिया अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि मलेरिया के अधिकतर मामलों का इलाज संभव है, लेकिन मलेरिया के कुछ प्रकार दिल, फेफड़े, किडनी या मस्तिष्क को भी गंभीर क्षति पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक खतरनाक पीएफ के वायरस होते हैं, जो मस्तिष्क पर असर करते हैं। सबसे अधिक गंभीर बात मलेरिया का दोबारा होना है। मलेरिया के पैरासाइट्स र्कई महीनों तक लिवर में निष्क्रिय रहते हैं और कुछ समय बाद वह फिर से सक्रिय हो जाते हैं। यह स्थिति मलेरिया के इलाज को अधूरा छोड़ देने की वजह से होती है। इससे बचाव के लिए सबसे पहले कोशिश यह होनी चाहिए कि मच्छरों को पनपने न दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed