फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Decomposed body of a young man found lying in the room

Ghaziabad News: कमरे में पड़ा मिला युवक का सड़ा-गला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Decomposed body of a young man found lying in the room
खोड़ा। नवनीत विहार निवासी ऊषा के मकान में किराये पर रहने वाले युवक का शव कमरे में सड़ी-गली हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर टीएचए बुलाया है।
विज्ञापन


सोमवार को ऊषा ने कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा खोला तो उसमें एक युवक का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त गाजीपुर निवासी मनोज (35) पुत्र राजेंद्र के तौर पर हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि मनोज एक महीने पहले ही उनके मकान में किराये पर रहने आया था। बीते कुछ दिनों से उसे किसी ने आते-जाते भी नहीं देखा था। सोमवार को कमरे से दुर्गंध आने पर उन्हें शक हुआ तब पुलिस को बुलाया था। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed