फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Debris fell from the stairs of GDA flat

Ghaziabad News: जीडीए फ्लैट की सीढ़ियों का गिरा मलबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Debris fell from the stairs of GDA flat
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित जीडीए फ्लैट्स की कोयल एन्क्लेव में 10 टावर की सातवीं मंजिल की सीढ़ियों का मलबा शनिवार को भर भराकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। टावर के हर एक मंजिल तक मलबा फैला। सोसायटी के लोगों ने जीडीए पर अनदेखी और मरम्मत कार्य न कराने का आरोप भी लगाया है। के-10 निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि सातवें तल की सीढ़ियों का प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति वहां से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि कई वर्षों से जीडीए ने मरम्मत कार्य नहीं कराया है। वहीं के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। कई जगह प्लास्टर उखड़ चुका है। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि तीनों सोसाइटी के रखरखाव के लिए योजना बन रही है। बजट भी स्वीकृत हो गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed