{"_id":"64f62fca8540dc66df051cb5","slug":"dealer-grabbed-rs-6845-lakh-in-the-name-of-selling-plot-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-191228-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर डीलर ने 68.45 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर डीलर ने 68.45 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी संदीप रूहेला से प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 49.45 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने उनके भाई से भी 19 लाख रुपये उधार ले लिए। अब उसने न तो प्लॉट दिया और न ही रकम लौटाई। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर गुलशन कुमार चौहान और सुमित कुमार त्यागी के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया है।
संदीप रूहेला का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर गुलशन ने स्वर्णजयंतीपुरम में एक प्लॉट बिकाऊ होने के बारे में बताया। इसके बाद उसने उनकी मुलाकात सुमित कुमार त्यागी से कराई। प्लॉट कानपुर के अनिल कुमार का था। आरोपियों ने अनिल कुमार की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को अनिल के रूप में दिखाकर उन्हें उससे मिलवाया। इसके बाद उनके बीच 50 लाख रुपये में प्लॉट खरीदने का सौदा हुआ। इकरारनामा भी हो गया। उन्होंने 49.45 लाख रुपये का भुगतान किया तो आरोपियों ने उन्हें मूल दस्तावेजों की फोटो कॉपी दी।
इसके बाद आरोपियों ने जीडीए से प्लॉट आवंटन का एक फर्जी लेटर उन्हें दिया और अनिल के नाम का फर्जी बैंक खाता भी खुलवाया। जब उनकी रजिस्ट्री नहीं हुई तो उन्हें शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्हें फर्जी दस्तावेज दिए गए हैं। उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।