{"_id":"6af703869059b1aef60b6903","slug":"deadly-attack-on-a-family-in-ghaziabad-neighbors-and-relatives-carry-out-a-beating-father-and-son-left-critic-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में परिवार पर जानलेवा हमला: पड़ोसी और रिश्तेदारों ने पीटा, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में परिवार पर जानलेवा हमला: पड़ोसी और रिश्तेदारों ने पीटा, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
Fri, 13 Nov 2026 06:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:04 PM IST
सार
गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में 9 नवंबर की देर रात एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। पड़ोसी युवक ने घर के बाहर हंगामा किया और अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में 9 नवंबर की देर रात एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। पड़ोसी युवक ने घर के बाहर हंगामा किया और अभद्र टिप्पणी की। पीड़िता अंजू गौतम ने मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, 9 नवंबर की रात करीब 12 बजे पड़ोसी गुड्डू अंजू गौतम के घर पहुंचा। उसने अछूत और जातिसूचक गालियां देते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। शोर सुनकर अंजू के पति नानक चन्द्र और बच्चों ने गेट खोला। उन्होंने गुड्डू का विरोध किया, जिस पर आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में गुड्डू के परिवार वाले और रिश्तेदार भी वहां आ गए। करीब 7 से 8 लोगों ने मिलकर अंजू, उनके पति नानक चन्द्र और बच्चों अभय व विभोर पर हमला किया।
विज्ञापन
हमलावरों में गुड्डू, उसकी पत्नी, अंकित पुत्र वीर पाल और मोनू पुत्र रविन्दर शामिल थे। इन सभी ने मिलकर पीड़िता अंजू, उनके पति नानक चन्द्र और बच्चों अभय व विभोर पर हमला किया। उन्होंने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। इस हमले में नानक चन्द्र और बेटे विभोर को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
अंजू गौतम ने थाना मसूरी पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नामजद और गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने इस पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई करेगी।
