फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body thrown into Ganga Nahar after killing Divyang Kishore

Ghaziabad News: दिव्यांग किशोर की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown into Ganga Nahar after killing Divyang Kishore
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय मूक-बधिर किशोर की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। हत्या कर आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने नाहल झाल से शव बरामद कर लिया है। किशोर के पिता ने बेटे के तीन दोस्तों को नामजद कराकर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के मकसद का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलाेनी में रहने वाले विनोद गुप्ता का कहना है कि 10 अप्रैल को उनके बेटे संदीप (17) को पड़ोस में रहने वाले उसके तीन दोस्त भारत, शिवम अग्रवाल और महेश घर से बुलाकर ले गए थे। वह मुरादनगर गंगनहर में नहाने का बहाना बनाकर उसे ले गए थे। तीनों आटो में बैठकर मुरादनगर जाने के लिए कहकर गए थे। इसके बाद उनका बेटा घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि संदीप नहाते हुए गंगनहर में डूब गया। 12 अप्रैल को उसका शव मसूरी थाना क्षेत्र में नाहल झाल के पास मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद संदीप के पिता विनोद ने शिवम, महेश और भारत के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
संदीप का शव मिलने और पिता की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उस रूट के कई स्थानों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली जिस रूट से वह घर से निकले थे। पुलिस ने मुरादनगर गंगनहर के आसपास से भी फुटेज लेकर पड़ताल की। कैमरों की इन फुटेज में भी पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
पुलिस ने हत्या के इस मामले के खुलासे के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इससे भी पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या की इस वारदात का खुलासा कर सकती है। पुलिस रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed