फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of young man kept floating for four kilometers due to border dispute in bulandshahar

बुलंदशहर पुलिस की संवेदनहीनता: सीमा विवाद में चार किलोमीटर तक बहता रहा युवक का शव, ग्रामीण ने बाहर निकाला

Sun, 12 Jan 2025 05:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

नगर कोतवाली पुलिस ने गांव जालखेड़ा में एक ग्रामीण की मदद से शव बाहर निकलवाया। नगर व देहात कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। करीब दस दिन पुराना शव लग रहा है।

विज्ञापन
Dead body of young man kept floating for four kilometers due to border dispute in bulandshahar
पानी में उतराता शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नगर व देहात कोतवाली पुलिस का वलीपुरा नहर पर आए दिन सीमा विवाद बना रहता है। रविवार दोपहर को भी इसी विवाद के चलते वलीपुरा नहर में पीछे से बह कर आ रहा एक शव चार किलोमीटर तक बहता रहा। जिसे न तो पुलिस ने और न एनडीआरएफ ने ही बाहर निकाला। बाद में गांव जालखेड़ा निवासी एक ग्रामीणों ने नहर में तैर कर शव को बाहर निकाला। हालांकि, मृतक की शिनाख्त न हीं हो सकी है। 

विज्ञापन

वलीपुरा नहर में बीते दिनों हुए हादसे में लापता हुए दो युवकों की तलाश में पुलिस व एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। रविवार दोपहर को कुछ लोगों ने नहर में दुर्घटनास्थल के पास ही एक शव को पीछे से बहते हुए आता देखा। जिसकी सूचना नगर व देहात कोतवाली पुलिस दोनों को दी गई। जबकि, एनडीआरएफ भी नहर में पूर्व में लापता शवों की तलाश में जुटी हुई थी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस तो मौके पर पहुंच गई। लेकिन, देहात कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव करीब चार किलोमीटर तक नहर में ऐसे ही बहता रहा। इस दौरान एनडीआरएफ की बोट भी उसके आसपास ही चलती रही। जबकि, नगर पुलिस व अन्य लोग अपने वाहनों से उसका पीछा करते हुए नजर आए। करीब चार किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जालखेड़ा के निकट पुलिस ने शव को रोकने का प्रयास किया लेकिन, नहीं रुका। जिसके बाद गांव जालखेड़ा निवासी युवक टिंकू ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जैकेट और जूते उतार कर नहर में छलांग लगा दी। उसने नहर के बीच में बह रहे शव को तैरते हुए खींच कर बाहर निकाला। शव से बहुत दुर्गंध भी आ रही थी। इस दौरान उसकी मदद के लिए नहर में उतर एक आरक्षी की भी दुर्गंध के कारण हालत खराब हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद चार दिन पूर्व नहर में लापता हुए नगर निवासी युवक अर्पित और अनिरूद्ध के परिजनों को भी मौके पर बुलाया। लेकिन, शव बुरी तरह सड़ी-गली अवस्था में था। परिजनों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बाद में शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शव को नगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव कहीं पीछे से ही बहकर आया है और करीब दस से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed