{"_id":"66e7430c302c7c69010af3d4","slug":"dead-body-of-villager-found-at-tube-well-in-forest-ghaziabad-news-c-306-1-gha1001-109480-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जंगल में नलकूप पर मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जंगल में नलकूप पर मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव भरना के निकट सिंगनपुर मार्ग पर खेतों में लगे नलकूप की हौज में रविवार की सुबह ग्रामीण का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी राजेंद्र सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
गांव भरना के किसान रविवार की सुबह खेतों पर गए थे। जैसे ही वह गांव के निकट सिंगनपुर मार्ग पर पहुंचे, तो किसान रामपाल के खेतों पर लगे नलकूप की हौज में व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सूचना पुलिस को दी गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने शव को हौज से बाहर निकलवा कर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान रमपुरा निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में होने पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार राजेंद्र मजदूरी करते थे, तो शराब पीने के आदी थे। जो शनिवार की शाम से लापता थे, जिनकी तलाश की जा रही थी।
थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।