फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of student found hanging from fan in house

Ghaziabad News: घर में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of student found hanging from fan in house
कौशांबी। थाना क्षेत्र के भोवापुर में बुधवार दोपहर दसवीं कक्षा के छात्र का शव कमरे में लटका मिला। परिजन छात्र को निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 17 साल का छात्र एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की पढ़ाई करता था। बुधवार सुबह परिवार के लोग बाहर काम से गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छात्र की बहन घर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोला तो पड़ोसियों को बुलाया। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि छात्र का शव पंखे से लटका हुआ था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं। कौशांबी पुलिस ने किशोर का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed