{"_id":"640db42b335c1551f101def3","slug":"dead-body-of-six-year-old-girl-found-in-the-forest-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: जंगल में मिला छह साल की बच्ची का शव, पीटकर की गई हत्या, मासूम के शरीर पर मिले चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: जंगल में मिला छह साल की बच्ची का शव, पीटकर की गई हत्या, मासूम के शरीर पर मिले चोटों के निशान
Sun, 12 Mar 2023 04:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:45 PM IST
सार
शनिवार दोपहर तीन बजे से गायब बच्ची का शव टीलामोड के जंगल मे पेड़ के नीचे मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
डिफेंस कॉलोनी से घर के पास खेल रही चार साल की मासूम शिवानी का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसे शनिवार की दोपहर तीन बजे अगवा किया गया था। इसके 20 घंटे बाद रविवार दोपहर को करीब 11 बजे घर से डेढ़ किलोमीटर दूर गरिमा गार्डन के जंगल में झाड़ियों के बीच उसका शव मिला। शरीर पर चोटों के कई निशान थे। उसे पीटकर मारा गया। पुलिस न तो अपहरण और हत्या की वजह मालूम कर सकी है और न ही हत्यारे के बारे में कोई सुराग लगा सकी है।
विज्ञापन
शिवानी का पिता सलीम उर्फ संजू का जनवरी में निधन हो चुका है। मां मानसिक रूप से बीमार हैं और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। बच्ची को 30 जनवरी को डिफेंस कॉलोनी निवासी मोबाइल फोन के दुकानदार अजय भाटी और उनकी पत्नी संजना ने गोद लिया था। उनके घर के पास ही बच्ची कई बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया। साथ खेल रहे बच्चों को इसका पता नहीं चला। उसके न दिखने पर कुछ देर बाद उन्होंने घर जाकर सूचना दी कि शिवानी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
अजय भाटी और अन्य परिजनों ने पहले खुद तलाश की और फिर रात 11 बजे टीला मोड़ थाना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। वे लोग बच्ची को ढूंढ ही रहे थे कि रविवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने फोन से बताया कि शिवानी का शव जंगल में मिला। पुलिस को राहगीर ने 11 बजे सूचना दी थी। थोड़ी देर में ही बच्ची की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
चेहरे, हाथ सीने और पैर पर चोट के निशान
शिवानी के चेहरे, हाथ, सीने और पैर पर चोटों के निशान मिले हैं। इनसे माना जा रहा है कि उसकी हत्या पीटकर की गई। कुछ दिन पहले शिवानी झूला झूलते हुए गिर गई थी। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। हाथ पर प्लास्टर बंधा था। प्लास्टर से उसकी पहचान में आसानी हुई। मौका ए वारदात को देखकर पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया।
गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने नहीं की तलाश
शिवानी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को शनिवार की रात में ही दे दी गई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि सिकंदरपुर चौकी की पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। आसपास के थानों को सूचना नहीं दी और न ही पुलिसवाले बच्ची की तलाश में लगे। उन्होंने जवाब दिया कि बच्ची आसपास गई होगी, थोड़ी देर में मिल जाएगी। शव मिलने के बाद तीन थानों की पुलिस, फील्ड यूनिट और अफसर पहुंच गए। हालांकि, डॉग स्क्वायड नहीं आया।
टीम लगाई गई है
डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि अजय की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। केस सुलझाने के लिए टीम लगाई गई है।