फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of missing supervisor was found in the drain, case of murder registered

Ghaziabad News: लापता सुपरवाइजर का नाले में मिला था शव, हत्या का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing supervisor was found in the drain, case of murder registered
गाजियाबाद/डासना। गौतमबुद्धनगर के बादलपुर क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत धीरू वर्मा का शव 24 जनवरी को लाल कुआं क्षेत्र में नाली में पड़ा मिला। धीरू 17 जनवरी से लापता थे। परिजनों ने 22 जनवरी को बिसरख थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि होने पर धीरू के पिता नारायण लाल वर्मा ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के चीनपुर के रहने वाले नारायण लाल वर्मा का कहना है कि उनका बेटा धीरू वर्मा बादलपुर क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। उन्हें धीरू के सहकर्मियों से पता चला कि उनका धीरू से 17 जनवरी की शाम के बाद से संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की। इसके बाद उन्होंने 22 जनवरी को बिसरख थाने में धीरू की गुमशुदगी दर्ज कराई। 24 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि लाल कुआं क्षेत्र में नाले में एक युवक का शव मिला है। फोटो देखकर उन्होंने उसकी पहचान धीरू के रूप में की। 25 जनवरी को उन्होंने धीरू का अंतिम संस्कार कर दिया। सात फरवरी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उन्हें पता चला कि धीरू की गला दबाकर हत्या की गई थी। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed