{"_id":"625973a6effb773b4f32b64b","slug":"dead-body-of-indian-student-will-come-delhi-tomorrow-shot-dead-in-canada-on-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएगा कार्तिक का शव: कनाडा में गोली मारकर कर की गई थी हत्या, मेट्रो स्टेशन पर बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएगा कार्तिक का शव: कनाडा में गोली मारकर कर की गई थी हत्या, मेट्रो स्टेशन पर बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
Fri, 15 Apr 2022 07:01 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 15 Apr 2022 07:01 PM IST
सार
पिता हितेश वासुदेव ने बताया कि बेटा कार्तिक 4 जनवरी को कनाडा के टोरंटो में सैनिका विश्वविद्यालय से ग्लोबल मार्केटिंग की पढ़ाई करने गया था।
विज्ञापन
कार्तिक वासुदेव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के टोरंटो में हुई एमबीए छात्र कार्तिक वासुदेव की हत्या के बाद कल शव राजेंद्र नगर के केशव कुंज अपार्टमेंट में लाया जाएगा। टोरंटो दूतावास से परिजनों को यह जानकारी दी गई है। वहीं, छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर कार्तिक के परिवार को मामले की कार्रवाई के लिए उच्च स्तर का अधिवक्ता मिला है।
विज्ञापन
छात्र के पिता जितेश वासुदेव ने बताया कि शनिवार सुबह 11:30 बजे तक कार्तिक का शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव घर पर परिजनों के अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। उसके बाद शाम करीब चार बजे हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक छात्र के लिए शांति पाठ कराने के बाद परिवार के लोग कनाडा जाकर पुलिस से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, कनाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। उनके मुताबिक, बेटे को कर्ज लेकर पढ़ाने के लिए कनाडा भेजा था। भारत सरकार से भी अपील की है कि सदस्यों के कनाडा जाने के लिए खर्चा वहन करे। सोमवार को भी विदेश मंत्रालय से फोन आया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। 7 अप्रैल को टोरंटो में एक सिरफिरे ने मेट्रो स्टेशन के बाहर कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन